{"_id":"5a2c21e84f1c1b8e698c0c8f","slug":"11512841704-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच किलोमीटर तक बोलेरो ने मासूम को घसीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच किलोमीटर तक बोलेरो ने मासूम को घसीटा
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
रामलक्षन (देवरिया)। सड़क के किनारे खेल रहा एक बच्चा बोलेरो की चपेट में आ गया। वाहन चालक बच्चे को घसीटते हुए करीब पांच किलोमीटर तक चला गया। बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लक्ष्मीपुर गांव के इष्टदेव गुप्ता रामलक्षन-देवरिया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल के पास मकान बनवा कर रहते हैं। शनिवार की दोपहर उनका चार वर्षीय बेटा हरिकेश सड़क किनारे खेल रहा था। इस दौरान रामलक्षन की ओर से एक बोलेरो देवरिया जा रही थी। हरिकेश वाहन में फंस गया। चालक गाड़ी रोकने के बजाय फंसे बच्चे को लेकर भागने लगा। करीब पांच किलोमीटर तक हरिकेश गाड़ी के साथ घिसटता गया। सुदामा चौराहे के करीब स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी उछलने से हरिकेश छिटक कर नीचे गिर गया। चौराहे के लोगों ने वाहन समेत चालक को पकड़ लिया। घिसटने के कारण हरिकेश के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसकी हालत गंभीर है।