{"_id":"5c4f39d6bdec22083320393b","slug":"111548696022-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"777","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
777
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
्रधान हत्याकांड में पेशेवर बदमाशों तक नहीं पहुंची पुलिस
एक युवक राजनीतिक दल से रखता तालुकात,प्रधान का था करीबी
अमर उजाला ब्यूरो
लार। युवा प्रधान सुनील यादव की हत्या में शामिल शूटरों की तलाश में जुटी पुलिस किसी ठोस मुकाम पर नहीं पहुंच सकी है। संदेह के आधार पर पिंडी गांव के दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं फरार चल रहे चारों आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।
मटियरा जगदीश गांव के प्रधान सुनील यादव को बाइक सवार तीन बदमाशों ने छपरा मोड़ पर घर में घुसकर गोली मार दिया। पुलिस इस मामले में प्रधान के पिता की तहरीर पर गांव के पूर्व प्रधान भानू प्रकाश उपाध्याय समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस एक आरोपी अमित पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित के घर वालों के अनुसार नामजद पांच आरोपियों ने ही प्रधान की हत्या किया है। लेकिन पुलिस इसे नहीं मान रही है। पुलिस का दावा है कि पेशेवर बदमाशों ने प्रधान को गोली मारी है। पुलिस इनकी तलाश में खाक छान रही है। बिहार के कुछ बदमाश पुलिस के निशाने पर शुरूआती दौर में थे। कुछ बदमाशों को पुलिस ने उठाया था। बाद में छोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने पिंडी गांव के दो युवकों को हिरासत में लिया। इसमें एक राजनीतिक पार्टी से तालुकात रखता है और प्रधान का करीबी बताया जा रहा है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए युवकों को हिरासत में लिया गया है।