{"_id":"5c38d042bdec2273792f2c66","slug":"101547227202-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसे चोर को पकड़कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में घुसे चोर को पकड़कर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में घुसे चोर को पकड़कर पीटा
रुद्रपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात की घटना
पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों से कर रही है पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रुद्रपुर मोड़ पर एक शटरिंग की दुकान में घुसे दो चोर को दुकान मालिक ने पकड़ लिया। दोनों की पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सदर कोतवाली के मुकुंदपुर गांव निवासी मजहर अंसारी की रुद्रपुर मोड़ पर शटरिंग की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात को वह घर खाना खाने चले गए थे। लौटे तो देखा कि दुकान का शटर उठाकर दो चोर अंदर घुसे हैं। उसने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। मजहर ने मामले की जानकारी डायल-100 पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस पकड़े गए दोनों चोरों से पूछताछ कर रही है। इस बाबत सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि चोरी की नीयत से दुकान में घुसे दो लोगों को दुकान मालिक ने पकड़ लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।