{"_id":"5b6f178d4f1c1bf6258b45dd","slug":"101534007181-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने किया मासूम से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा ने किया मासूम से दुष्कर्म
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सगे चाचा ने सात साल की मासूम से किया था दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। थानाक्षेत्र के एक गांव में विवाह समारोह में भाग लेने आई सात वर्षीय मासूम के साथ सगे चाचा ने दुष्कर्म किया। घटना के करीब ढाई माह बाद पुलिस ने बालिका की मां की तहरीर पर चाचा के विरुद्ध बलात्कार, छेड़खानी, पाक्सो एक्ट व जान-माल की धमकी दिए जाने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में मां ने कहा है कि उनका परिवार दिल्ली में रहता है। ननद की शादी में मासूम की मां मई के अंत में परिवार सहित गांव आई थी। शादी समारोह की समाप्ति के एक पखवारे बाद पूरा परिवार छत पर सो रहा था। भोजन करने के बाद मासूम भी छत पर जाने की तैयारी में थी कि इसी बीच बिजली गुल हो गई। बालिका का चाचा पकौड़ी खिलाने के बहाने उसे एक कमरे में ले गया और कमरा बंद कर उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह चाचा के चंगुल से छूटने के बाद पड़ोसी के घर के रास्ते अपने घर में पहुंचकर बालिका ने मां को आपबीती बताई। जब परिवारवालों ने इस संदर्भ में चाचा से पूछताछ की तो चाचा जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकला। पति के दिल्ली से आने पर मासूम की मां ने घटना के लगभग ढाई माह बाद शनिवार को थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चाचा शंकर प्रसाद के विरूद्ध बलात्कार, छेड़खानी, पाक्सो एक्ट और जानमाल की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।