फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लूट का विरोध करने पर मजदूर की गोली मारकर हत्या

लूट का विरोध करने पर मजदूर की गोली मारकर हत्या

Fri, 11 May 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
लूट का विरोध करने पर मजदूर की गोली मारकर हत्या
रामपुर कारखाना के रामपुर दूबे गांव के समीप ईट भठ्ठे पर चोरोउराव की गोली मार कर की गई हत्या के बाद जमीन पर बैठी बदहवास पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर गुरुवार की रात धमके करीब छह बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक झारखंड का निवासी था। भट्ठा मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

महुआडीह चौराहे के पास रामपुर दुबे गांव में नहर किनारे रामविलास तिवारी का ईंट भट्ठा है। किसी वजह से इस साल भट्ठा बंद है। भट्ठे पर कुछ मजदूर रहते हैं। गुरुवार रात करीब 11.30 बजे छह की संख्या में पहुंचे बदमाश मजदूरों के डेरे में घुसकर दरवाजा पीटने लगे। आवाज सुनकर चारो उरांव (20) बाहर निकला। उसने और लोगों के साथ लूटपाट होते देख अपना दरवाजा बंद करना चाहा। इतने में बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। लूट के दौरान उससे छीनाझपटी हुई। इसी बीच एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक चारो उरांव, एतवा उरांव थाना सेन्हा, जिला लोहरदग्गा, झारखंड का रहने वाला है। घटना के बाद भाग रहे बदमाश मजदूर विनोद का मोबाइल भी ले गए। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महुआडीह चौकी पुलिस ने रामपुर कारखाना एसओ को सूचना दी। भट्ठा मालिक रामविलास तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी रोहन पी. कनय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक बदमाश को पहचान लिया था, गंवानी पड़ी जान
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र स्थित रामपुर दुबे गांव में रामविलास तिवारी के ईंट भट्ठे पर गुरुवार की आधी रात लूटपाट कर रहे बदमाशों में से एक को चारो उरांव (20) ने पहचान लिया था। सूत्रों का कहना है कि इसीलिए लुटेरों ने उसे जान से मार दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण का कहना है कि भट्ठा मालिक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
वहीं, जिले के सुनसान-एकांत जगहों पर एक के बाद होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम रही है। जिस भट्ठे पर मजदूर की गोली मारकर हत्या की गई, वह महुआडीह से खड़ाइच जाने वाली नहर के किनारे रामपुर दुबे गांव में सुनसान जगह पर है। कुछ ही दूरी पर एक और भट्ठा भी है, लेकिन इधर आम लोगों का आना-जाना बहुत कम होता है।


डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
जान गंवाने वाले मजदूर चारो उरांव की शादी करीब डेढ़ साल पहले भट्ठे पर ही काम करने वाली प्रतिमा के साथ हुई थी। वह भी झारखंड की ही रहने वाली है। उसका एक साल का बेटा दीपक भी है। बेसहारा हुई प्रतिमा पर एक तरफ अपनी जिंदगी और दूसरी तरफ मासूम को पालने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed