Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crackdown on post-surgery deaths; investigation gains momentum

Deoria News: ऑपरेशन के बाद मौत पर शिकंजा, जांच में आई तेजी

Sun, 22 Nov 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 22 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on post-surgery deaths; investigation gains momentum
देवरिया। कसया रोड स्थित निजी अस्पताल में हर्निया के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अस्पताल सील करने के बाद ऑपरेशन और उससे जुड़े अभिलेखों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक डॉ. अमित शर्मा के आयुर्वेद चिकित्सक होने और स्वास्थ्य विभाग में अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिलने के बाद एसीएमओ ने कार्रवाई के लिए आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। उधर मृतक की पत्नी के शिकायती पत्र पर सदर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामपुर खास महुआबारी निवासी मोहम्मद हुसैन खान (35) दुबई में काम करते थे।
विज्ञापन

हर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए तीन नवंबर को घर लौटे थे। 19 नवंबर को वह अपनी बहन के साथ कसया रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। दोपहर करीब 1:30 बजे ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने मौत की जानकारी छिपाकर गोरखपुर रेफर करने के नाम पर एंबुलेंस में घंटों घुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के हंगामे के बाद बृहस्पतिवार की देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। जांच में अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला। अस्पताल संचालक आयुर्वेद चिकित्सक पाए गए। इसके बाद अस्पताल सील कर दिया गया। अब जांच में यह स्पष्ट किया जाना है कि ऑपरेशन किसने किया, उसके पास सर्जरी की क्या योग्यता थी और अस्पताल में ऑपरेशन की अनुमति थी या नहीं। ऑपरेशन से जुड़े दस्तावेज और उपचार की प्रक्रिया भी जांच के दायरे में रहेंगे।

एसीएमओ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण नहीं मिला है। संचालक आयुर्वेद चिकित्सक हैं। अस्पताल को सील किया जा चुका है। चिकित्सक पर कार्रवाई के लिए आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
वहीं सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय ने बताया कि मृतक की पत्नी की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed