{"_id":"68506045fbde92cb6600c9ea","slug":"consumers-created-ruckus-at-the-power-substation-deoria-news-c-7-1-gkp1032-973439-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विद्युत उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विद्युत उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
Mon, 16 Jun 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। ट्रांसफाॅर्मर में खराबी को लेकर कुछ लोगों ने सोमवार की देर रात विद्युत उपकेंद्र पहुंच कर हंगामा करते हुए पूरे नगर की बिजली बंद करा दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर आपूर्ति चालू कराई।
जानकारी के अनुसार, परशुराम धाम वार्ड में ट्रांसफाॅर्मर के अंदर की खूंटी जल जाने के कारण वार्ड वासियों ने दुरुस्त करने की मांग लेकर उपकेंद्र पहुंचे। उसी में शामिल एक शख्स ने हंगामा करते हुए अन्य जगहों की बिजली आपूर्ति को ठप करा दी। अवर अभियंता को हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी दी।
इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। अवर अभियंता उमेश चंद ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की खूटी अंदर से खराब होने के कारण उसे दुरुस्त करने में थोड़ा समय लगता है। इस बात को समझे बगैर लोग हंगामा करने लगे। संवाद