फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Construction of 14 roads stuck in negligence

Deoria News: लापरवाही में फंसा 14 सड़कों का निर्माण

Thu, 30 Mar 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Construction of 14 roads stuck in negligence
हनुमान मंदिर से भगवान चौराहे के तरफ जाने वाली सड़क जर्जर हालत में ।संवाद
ठेकेदार बरत रहे लापरवाही, जुलाई माह में हुए थे शहर के 45 सड़कों के टेंडर
विज्ञापन

31 पर ही हो पाया काम, सड़कों की बदहाली से उब चुके हैं शहरवासी, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठा रहे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिन सड़कों के निर्माण तीन माह में पूरे होने थे, आठ माह से अटके पड़े हैं। नगर पालिका के बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद ठेकेदार काम शुरू नहीं करा रहे हैं। सुहाने सफर की आस लगाए मोहल्लेवासी देरी होने के कारण नगर पालिका को कोस रहे हैं। नगर पालिका ने जुलाई माह में 45 सड़कों का एक साथ टेंडर जारी किया था। इसमें प्रत्येक वार्ड से आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण सड़कें चयनित की गई थीं। 31 सड़कों का निर्माण शुरू हो गया, लेकिन 14 सड़कों की ओर ठेकेदार झांकने तक नहीं जा रहे हैं। सबसे दयनीय हालत को-ऑपरेटिव चौराहे से हनुमान मंदिर होते हुए काली मंदिर जाने वाली सड़क की है। जगह-जगह सड़क उखड़ चुकी है। गिट्टियां बिखरी होने के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। हनुमान मंदिर से काली मंदिर तक सड़क जर्जर हो चुकी है। यहां तीन मंदिर, चार विद्यालय हैं। प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का आवास भी इसी सड़क पर है।
शिलापट्ट लगवाकर भूल गए
देवरिया खास में आकाश मद्धेशिया के घर से चिंता देवी और भारत सिंह के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए नगर पालिका ने तीन माह पहले शिलान्यास का शिलापट्ट दिया। लोग काम शुरू होने की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

नवंबर तक बन जानी थीं सभी सड़कें
राज्य वित्त व अन्य मदों से 45 सड़कों के टेंडर की प्रक्रिया बीते साल जुलाई माह में पूरी की गईं। 20 दिन के भीतर सभी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया। इसके बाद सड़क की लंबाई व लागत हिसाब से निर्माण की अवधि निर्धारित की गई। तीन माह के भीतर सभी सड़कों का निर्माण पूरा होना था। ठेकेदार काम कराने में हीलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले मोहल्लेवासी
जुलाई में मेरे घर के सामने की सड़क का टेंडर हुआ। नगर पालिका के जेई बता रहे थे कि दो महीने के भीतर सड़क बन जाएगी। पांच माह दोपहर में कुछ लोग आए और शिलान्यास का शिलापट्ट लगाकर चले गए। इसके बाद से कोई झांकने तक नहीं आया। - सुधा श्रीवास्तव, देवरिया खास
आठ माह से सभासद कह रहे हैं कि को-ऑपरेटिव चौराहा से काली मंदिर तक सड़क निर्माण किया जाना है। कब से काम शुरू होगा, इसके बारे में न सभासद बता पा रहे, न ही नगर पालिका के अधिकारी। चार साल से यह सड़क बदहाल पड़ी है। - डॉ. महेंद्र सिंह, देवरिया खास

जुलाई माह में जिन 45 सड़कों के टेंडर निकले थे, उनमें 31 का निर्माण पूरा हो चुका है। 14 सड़कों पर काम शुरू करने में देरी के लिए संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। 31 मार्च के बाद निरस्तीकरण का गजट जारी किया जाएगा। शिलापट्ट लगने की जानकारी मुझे नहीं है। इसके बारे में पता कराता हूं। - रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed