{"_id":"6908f8f6386214522e026c94","slug":"congressmen-took-to-the-streets-to-support-the-farmers-deoria-news-c-208-1-deo1009-167051-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किसानों के लिए सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किसानों के लिए सड़क पर उतरे कांग्रेसी
Tue, 04 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें माेंथा तूफान के चलते जिले में खराब हुई फसलों की क्षतिपूर्ति किसानों को दिलाने की मांग उठी।
कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सीमा पांडेय को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रूप मेंं सुभाष चौक, सिविल लाइंस, कचहरी चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद के किसान इन दिनों दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह लोटपोट हो चुकी है, वहीं कटाई के बाद खेतों में छोड़ी गईं फसलें बारिश के पानी से सड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आलू, मटर, हरी सब्जियां सहित सरसों की बुवाई करने वाले किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फसल को बर्बाद होते देख किसान टूट चुका है। पहले से ही खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं और बिजली की बढ़ती कीमतों से परेशान किसान अब सरकार से क्षतिपूर्ति की आस लगाए बैठे हैं, मगर सरकार मौन है।
उन्होंने कहा कि सरकार को गेहूं की बुवाई के मद्देनज़र किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस दौरान अरविंद शाही, सुनील कुमार तिवारी, जयप्रकाश धनगर, अब्दुल जब्बार, दीनदयाल यादव, राजेश सिंह, डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय, आलोक त्रिपाठी राजन, शिव शंकर सिंह, रत्नेश मल्ल पिंटू आदि मौजूद रहे।