{"_id":"65b2c5bf1ed9314e0a025316","slug":"congress-will-perform-rally-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-118131-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस निकालेगी ब्लॉकों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा : रामजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस निकालेगी ब्लॉकों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा : रामजी
Fri, 26 Jan 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
26 से 30 जनवरी तक निकलेगी पदयात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कांग्रेस कार्यकर्ता हर ब्लॉक मुख्यालय पर राहुल गांधी के चलाए जा रहे, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में 26 से 30 जनवरी तक यात्रा निकालेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय व प्रभारी सचिवों के निर्देश पर इसका आयोेजन किया गया है।
ये बातें बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक में ध्वज वंदन कार्यक्रम करेंगे। यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि की जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उनके परिजनों व वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
बताया कि इसके लिए हर जगह पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। यात्रा के अंतिम दिन महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर रामधुन गाने के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।