{"_id":"5f6792828ebc3e80f7644f36","slug":"congress-party-prepare-bye-election-deoria-news-gkp3663168124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस : टिकट के दावेदारों ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस : टिकट के दावेदारों ने दिखाई ताकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस : टिकट के दावेदारों ने दिखाई ताकत
देवरिया। कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को पूरे दिन गहमागहमी रही। समर्थकों के साथ पहुंचे टिकट के दावेदारों ने अपनी ताकत दिखाई। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद, पूर्व सांसद बालकृष्ण और प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।
नेताओं के पहुंचने के दौरान कार्यालय पर पहले से मौजूद समर्थकों ने अपने-अपने दावेदारों के पक्ष में नारेबाजी की। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। इस पर नदीम जावेद को हस्तक्षेप करना पड़ा। वह बारी-बारी से सभी दावेदारों से मिले और उनका बॉयोडाटा लिए। इसके अलावा सबसे अलग-अलग फीडबैक लिए। तकरीबन 20 लोगों ने सदर विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की दावेदारी की। इसमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं। इसके बाद तीनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उपचुनाव में जीतने को लेकर एक-एक कार्यकर्ताओं का पक्ष जाना।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। बूथ स्तर पर पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। इस दौरान पुरुषोतम नारायण सिंह, नागेंद्र शुक्ल, मुुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, हरेंद्र पांडेय, बृृजेश सिंह राजा, सुभाष राय, विजय बहादुर सिंह, भरत मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा सरकार में बेरोजगार हुए नौजवान
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नदीम जावेद ने टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार पत्रकारों से बातचीत में भाजपा को धोखेबाज बताया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की राजनीति का दिशा तय करता है। प्रदेश कांग्रेस के लिए संभावनाओं वाला राज्य यूपी दिख रहा है।
प्रियंका गांधी के आने से पार्टी को नई उम्मीद दिख रही है। क्षेत्रीय दल जनता की आवाज को नहीं उठा रहे हैं। प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, महिला उत्पीड़न की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस को छोड़ कोई भी दल नहीं बोल रहा है। मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनी। जनता को उनसे काफी उम्मीदें थी। भाजपा ने अनेक वादे भी किए थे, लेकिन देश में भाजपा की सरकार जबसे बनी तब से आज तक करीब छह करोड़ लोग बेरोजगार हो गए। अर्थव्यवस्था चौपट हो गई।
कांग्रेस लोकतंत्र में हर बात को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है। देवरिया पूर्वांचल का सेंटर प्वाइंट है। सदर विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। मजबूती के साथ पार्टी चुुनाव लड़ेगी। इस दौरान पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान, प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।