फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Compensation will be four times the market value only if land will be given for bypass

Deoria News: बाजार मूल्य से चार गुना मिलेगा मुआवजा तभी देंगे बाईपास के लिए जमीन

Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Compensation will be four times the market value only if land will be given for bypass
- भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने शंभू चौराहे पर की जनसभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया बाईपास के लिए जमीन का पेंच फिलहाल सुलझता दिखाई नहीं दे रहा है। किसान अब भी बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा की मांग पर अड़े हुए हैं। रविवार को भूमि बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने देवरिया मीर के शंभू चौराहे पर जनसभा की। कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों के अनुसार मुआवजा नहीं देगी हम बाईपास के लिए जमीन नहीं देंगे।

समिति के संयोजक अजीत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विकास के नाम पर किसानों का विनाश नहीं होने दिया जाएगा। आने वाले दिनों में किसान सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे। विगत तीन माह से किसान आंदोलन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन व ज्ञापन के माध्यम से शासन और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। किसानों के आंदोलन को प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा जिसके चलते समस्या यथावत बनी हुई है। अगर यही स्थिति रही तो हम आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे। सुग्रीव मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे को लेकर उदासीन हैं। किसानों के आंदोलन को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान अजय सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में पूर्व और वर्तमान ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाई जाएगी। आंदोलन को अंतिम मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान राजेश मिश्र, हंसनाथ यादव, सुदामा यादव, हरिलाल, अजय चौरसिया, राजनाथ यादव, सुरेंद्र मिश्र, किशुनदेव यादव, रामविशुन गोड़, श्रीराम सिंह, मुस्तकीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed