फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Company employee and a crook arrested in an attempt to rob cash from cash van

देवरिया: कैशवैन से रकम लूटने के प्रयास में कंपनी का कर्मचारी और एक बदमाश गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2022 10:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2022 10:20 AM IST
सार

देवरिया शहर की बरहज गली में सोमवार को कुछ बदमाशों ने कैशवैन लूटने की असफल कोशिश की। इस घटना के दौरान हुई गोलीबारी में एक बदमाश और एक कर्मचारी गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन
Company employee and a crook arrested in an attempt to rob cash from cash van
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया शहर की बरहज गली में सोमवार को कैशवैन लूट की कोशिश करने की घटना का मास्टरमाइंड कंपनी के ही कर्मचारी बैजनाथ को मानते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, उसने ही घायल बदमाश शिवम सिंह के साथ मिलकर करीब 25 लाख रुपये लूटने का प्लान बनाया था। इसमें गोरखपुर के दो और महराजगंज के एक बदमाश को घटना के दिन शहर में बुलाया गया था। घटना में शामिल एक अन्य बदमाश दीपक पांडेय को महराजगंज में पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीआईजी/एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 28 मार्च को बरहज गली में कैशवैन से लूट की कोशिश करने के आरोपित बदमाशों में शामिल गोरखपुर के रावतगंज गांव के पुरुषोतम जायसवाल ने बुधवार को पुलिस के दबाव के कारण कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसने पुलिस को पूरी के घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर पुलिस ने कस्टोडियन (संरक्षक, देखभाल करने वाला) बैजनाथ सिंह निवासी भईया बिजैली थाना बरहज को सदर कोतवाली के पिपरपाती गांव के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में बैजनाथ सिंह ने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के भदिला दोयम निवासी शिवम के साथ वह पढ़ा हुआ है। घटना के एक दिन पहले घायल शिवम से मुलाकात बरहज में हुई।
विज्ञापन


यहीं पर लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए प्लान बनाया गया। इसके बदले में उसे एक लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। शिवम ने अपने मित्र दीपक पांडेय निवासी औरया थाना पनियरा जनपद महाराजगंज, गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड़ निवासी जन्मेजय सिंह और पुरुषोत्तम जायसवाल को कार से घटना के दिन बुलाया था। शहर में एक जगह सभी जुटे और बैजनाथ सिंह से कैशवैन के पल-पल की लोकेशन लेने लगे। जब वसूली की मोटी रकम हो गई तो सभी बाइक से बरहज गली में पहुंच गए। उसके बाद बदमाशों ने सीएमएस कर्मचारी प्रभुनाथ पांडेय से रुपये से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। तभी गार्ड ने शिवम पर गोली चला दी। उसके बाद बाकी बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की बाइक से दिया गया घटना को अंजाम

कैशवैन लूट करने में चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया गया था। उसे शिवम सिंह ने उपलब्ध कराया था। बदमाशों का प्लान था कि बाइक से घटना को अंजाम देने के बाद गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास खड़ी कार से फरार हो जाएंगे। मकसद में कामयाब न होने पर जन्मेजय कार लेकर अकेले भाग गया। अन्य बदमाश बाइक से ही गोरखपुर और महाराजगंज निकल गए।

शिवम ने तैयार कर लिया था गिरोह

कैशवैन लूट की कोशिश करने की घटना में शामिल बदमाश शिवम का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जबकि दीपक पांडेय को बुधवार की रात में पनियरा थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश पुरुषोत्तम हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

महाराजगंज के एक व्यक्ति ने ही पुरुषोत्तम की मुलाकात शिवम से कराई थी। शिवम सिंह पर महाराजगंज के गोनाह गांव के प्रधान के पति तेज प्रताप की 2018 में बीस हजार रुपये की लालच में हत्या करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। इस मामले का पर्दाफाश हुआ तो पता चला कि लकड़ी कारोबारी सोनू सिंह ने उसे सुपारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed