फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Commotion on the amount banks

रकम के लिए बैंकों पर हंगामा

Sat, 17 Dec 2016 11:02 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 17 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Commotion on the amount banks
मालवीय रोड स्थित यूनियन बैंक के गेट पर रुपये के इंतजार में बैठे ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। सर्वर डाउन होने से बैंकों का कार्य प्रभावित रहा। आधी रात से कतार में लगे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। क्षेत्र के अधिकांश बैंकों के बाहर नो कैश का बोर्ड लगा रहा। कई बैंकों में लोगों ने हंगामा  किया।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद लोगों की बढ़ी परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। शनिवार को भोर से लोग बैंकों के बाहर कतार में लगे थे। सुबह बैंक खुला तो कई बैंक ने नो कैश का बोर्ड लगा दिया। इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


लार, भटनी, मझौलीराज के बैंकों का सर्वर डाउन होने के कारण कार्य ठप रहा। दिन में करीब तीन बजे के बाद सर्वर ठीक होने पर बैंकों का कार्य शुरू हुआ। देर शाम तक बैंकों में रुपये के लिए लोगों में अफरातफरी मची रही। देहात इलाके के कई बैंकों का ताला तक नहीं खुला। इसकी वजह कैश का बैंक में नहीं होना बताया गया। सलेमपुर नगर के एटीएम भी कैशलेस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर पुलिस भी सतर्क रही और बैंकों का चक्कर लगाती रही। एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण परेशानी हुई। दोपहर बाद ठीक होने पर लोगों को कैश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed