फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Committee will investigate admission in first year of law

Deoria News: विधि प्रथम वर्ष में प्रवेश की जांच करेगी समिति

Wed, 27 Nov 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Committee will investigate admission in first year of law
देवरिया। संत विनोबा पीजी कॉलेज में विधि प्रथम वर्ष में प्रवेश में को लेकर अनियमितता किए जाने के आरोपों की जांच प्रबंधक की ओर से गठित पांच सदस्यीय समिति ही करेगी। प्रबंधक की ओर से इस संबंध में जिला प्रशासन के सामने यथास्थिति से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


संत विनोबा पीजी कॉलेज में विधि प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रकरण में उठा विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। एक सप्ताह पहले एडीएम प्रशासन के एक पत्र का हवाला देते हुए यहां के प्रबंधन ने प्राचार्य व प्रवेश समिति पर मनमानी किए जाने के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था। समिति को 21 दिन के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपनी है। इसी बीच मामले में एक नया मोड़ तब आ गया तब प्राचार्य और प्रवेश समिति से जुड़े लोगों ने इस मामले से जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और इसमें कॉलेज के किसी शिक्षक को न शामिल करते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में जांच के लिए कुलसचिव को पत्र लिखा गया। हालांकि प्रबंधक की ओर से इस संबंध में जिला प्रशासन के समक्ष यथास्थिति रखी गई तो अब पहले बनी जांच समिति को ही जांच का अवसर दिया गया है। प्रबंधक अशोक मिश्र ने मंगलवार को बताया कि कुछ छात्र नेताओं ने प्राचार्य व प्रवेश समिति पर मनमानी का आरोप लगाया था। छात्र नेताओं के शिकायती पत्र व विधि विभाग के शिक्षकों के शिकायती पत्र को जोड़ते हुए जिला प्रशासन की ओर से कुलसचिव से जांच कराने का आग्रह किया गया था। एडीएम प्रशासन के सामने यथास्थिति को स्पष्ट किया गया है। प्रबंधन अपनी जांच कराने के लिए स्वतंत्र है। अब कॉलेज स्तर पर पहले से गठित पांच सदस्यीय समिति ही इस मामले की रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed