{"_id":"6aa5b1800f32fb0aa607560f","slug":"codeine-laced-syrup-seized-in-bihar-deoria-news-c-208-1-deo1049-191638-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिहार में पकड़ी गई कोडीनयुक्त सिरप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिहार में पकड़ी गई कोडीनयुक्त सिरप
Sun, 13 Sep 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। यूपी-बिहार सीमा पर लार थाना क्षेत्र के मेहरौना पुल पार करते ही बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र में करीब 64 लाख रुपये की 28,500 बोतल कोडीनयुक्त सिरप की खेप पकड़ी है।
हरियाणा के नंबर के ट्रक में छिपाकर लाई जा रही कफ सिरप की खेप में रास्ते में जांच नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं।
शुक्रवार की देर रात बिहार पुलिस की कार्रवाई में 190 कार्टून में 28,500 शीशी कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही ट्रक का चालक और खलासी वाहन छोड़कर भाग गए। एसओ गुठनी सुनील कुमार पुलिस फोर्स के साथ श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रहे थे।
ट्रक रुकते ही चालक और सहचालक भाग निकले। एसओ ने बताया कि चालक और सहचालक की पहचान के लिए पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। संवाद