{"_id":"6204091520ecf0434e4cf697","slug":"cmo-visited-chc-sanitation-arrangement-deoria-news-gkp426438577","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी की सफाई व्यवस्था लचर मिली, बिना सूचना के अनुपस्थित मिले कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी की सफाई व्यवस्था लचर मिली, बिना सूचना के अनुपस्थित मिले कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी की सफाई व्यवस्था लचर मिली, बिना सूचना के अनुपस्थित मिले कर्मचारी
देवरिया। सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी परसिया चंदौर में सफाई व्यवस्था लचर मिली। लेबर रूम में गंदगी का अंबार मिला। पता चला कि स्वास्थ्यकर्मी नियमित ड्यूटी पर नहीं रहते हैं।
बुधवार दोपहर 12:35 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक पांडेय सीएचसी पर पहुंचे। साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने प्रभारी अधीक्षक डॉ. अमित प्रकाश पांडेय को कठोर चेतावनी दी। फरवरी का वेतन बाधित करते हुए सुधार होने पर ही वेतन आहरित करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य केंद्र के लिपिक उमेश राय बिना पूर्व सूचना के पिछले सात दिनों से अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने संबंधित कर्मचारी का सात दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। लैब टेक्नीशियन प्रमोद मिश्रा ने उपस्थिति पंजिका पर सीएल दर्ज किया था, लेकिन उनका कोई प्रार्थनापत्र नहीं पाया गया। लैब टेक्नीशियन का हस्ताक्षर किसी अन्य कर्मचारी ने बनाया था। दोपहर 1:55 बजे सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पहुंचे। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. फरहत अली अनुपस्थित पाए गए। इनका एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।