फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CIB arrested csc opperator

सीआईबी ने जन सेवा केंद्र संचालक को किया गिरफ्तार

Sun, 12 Sep 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
CIB arrested csc opperator
सीआईबी ने जन सेवा केंद्र संचालक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

भटनी। सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशुनपुर कला में दुकान में छापा मारा और संचालक को गिरफ्तार किया। जांच में दुकान से बड़ी संख्या में अग्रिम यात्रा के टिकट और प्रतिबंधित सामान बरामद किए गए। आरोपित के विरुद्ध देवरिया आरपीएफ में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

रेल अधिकारियों के निर्देश पर टिकट कालाबाजारी को रोकने को सीआईबी और आरपीएफ टीम अभियान चलाकर कार्रवाई करने में लगी है। इसी क्रम में टीम को मुखबिरों से जानकारी मिली कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला चौराहे पर स्थित आयुषी जनसेवा केंद्र में रेल टिकट की हेराफेरी हो रही है। टीम ने रविवार को दुकान पर छापेमारी कर दुकान संचालक को गिरफ्तार किया। जांच में 17 प्रतिबंधित आईडी 11 रेल टिकट सहित बड़ी संख्या में सामान मिले, जिसको टीम ने जब्त कर लिया। पूछताछ में दुकानदार की पहचान सुनील कुमार चौहान निवासी विशुनपुर कला हुई। आरोपित के विरुद्ध देवरिया आरपीएफ कार्यालय में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। सीआईबी प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने कहा कि रेल टिकटों के हेराफेरी में एक दुकान संचालक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने टिकट की दलाली करने और अधिक रुपये में बेचने की बात कही है। इसके अलावा जांच में कुछ टिकट दलालों के नाम उजागर हुए है उनपर पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed