फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Children suffering from fluctuations in weather,PICU full

Deoria News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बीमार हो रहे बच्चे,पीआईसीयू फुल

Sun, 13 Jul 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 13 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Children suffering from fluctuations in weather,PICU full
ओपीडी में मरीजों की भीड़-
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मौसम में उतार-चढ़ाव से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। इस समय इन्फ्लुएंजा , पैरा इन्फ्लुएंजा और रोटा वायरस से पीड़ित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में फिर तेज बुखार, उल्टी-दस्त, सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है।
रोजाना करीब डेढ़ सौ मरीज आ रहे हैं। छोटे बच्चों को तेज बुखार आने के साथ झटका भी आ रहा है। एक माह से कम उम्र के बच्चे डी हाईड्रेशन फीवर से पीड़ित हो रहे हैं। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पीआईसीयू के बेड फुल हो जा रहे हैं। एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज चह रहा है। इससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हो रही है। मरीजों को ठीक होने में तीन से पांच दिन लग जा रहा है। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद तेज धूप से बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। कम प्रतिरोधक क्षमता होने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। तेज बुखार के साथ नाक बहना, आंखा में लालीपन, खरास, बदन दर्द के अलावा उल्टी-दस्त, सांस, पेट दर्द से पीड़ित हो जा रहे हैं।
पांच साल से कम उम्र के बच्चे फेबराइज सीजर से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed