फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chhath puja celebrated

व्रतियों ने विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Wed, 10 Nov 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
chhath puja celebrated
परमार्थी पोखरे पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती छठ ब्रत महिलाए।संवाद - फोटो : DEORIA
व्रतियों ने विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
विज्ञापन

पारंपरिक छठ गीतों से गुलजार रहे शहर से लेकर देहात क्षेत्र, घाटों पर की गई थी आकर्षक सजावट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चार दिवसीय सूर्यषष्ठी व्रत के तीसरे दिन बुधवार को व्रती महिलाओं ने शुभ मुहूर्त में अस्त होते सूर्य को सामूहिक रूप से जल में खड़े होकर अर्घ्य दिया और सुख शांति एवं संतान सुख की कामना की। सूर्योपासना के दौरान जिले भर के नदी-घाटों पर आस्थावानों की जबरदस्त भीड़ दिखी। इसके पूर्व ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक छठ गीतों के बीच व्रती महिलाएं और सिर पर पूजन सामग्री से भरी दौरी लिए पुरुष घाटों पर पहुंचे। पर्व के मद्देनजर यहां पर खूब आतिशबाजी भी हुई।
इसके पूर्व व्रती महिलाएं सुबह से ही पूजन की तैयारियों में निर्जल व्रत रहते हुए जुटी रहीं। अपराह्न में नदी घाटों का रुख किया। शहर के परमार्थी पोखरा, मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर पोखरा, सोमनाथ मंदिर, गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे, गायत्री मंदिर पोखरे पर पूरे सज धज कर पहुंचे आस्थावानों ने यहां पर अपनी-अपनी छठ वेदी पर दीप जलाकर, प्रसाद सामग्री चढ़ाया और भगवान भास्कर के अस्त होने का इंतजार किया। शाम 5:27 बजे अस्ताचल होते ही सूर्यदेव को पानी में खड़े होकर पूरे भक्ति भाव से अर्घ्य दिया। व्रतियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए शहर से लेकर देेहात क्षेत्र के नदी घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, गुब्बारों से सजावट आदि व्यवस्थाएं की गई थीं।
विज्ञापन

श्रवण नक्षत्र में आज सूर्यापासना के साथ व्रत का करेंगी पारण
11 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को सूर्यादय 6:34 बजे होगा। इसी समय सूर्योदय कालीन अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन श्रवण नक्षत्र है। जो निर्मल बुद्धि और वैभव की वृद्धि करने वाला रहेगा। सप्तमी नक्षत्र दिन में 12:10 बजे तक है। व्रत के चौथे दिन भी वती महिलाएं जलाशय में खड़ी होकर अरुणोदय की प्रतीक्षा करती हैं। जैसे ही क्षितिज पर अरुणिमा दिखती है, वे मंत्रोच्चार के साथ भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य प्रदान करती हैं। इसके बाद ब्राह्मण व गरीबों में दान कर और प्रसाद वितरण के बाद व्रत का पारण करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटों पर भ्रमण करती रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
मेडिकल कॉलेज से संबंधित जिला अस्पताल की टीम बुधवार को शहर के परमार्थी पोखरा, हनुमान मंदिर, गोरखपुर ओवरब्रिज, सोमनाथ मंदिर, गायत्री मंदिर स्थित पोखरा पर भ्रमण करती रही। परमार्थी पोखरा, हनुमान मंदिर व गायत्री मंदिर पोखरे पर एंबुलेंस लगाई गई थी। टीम में डॉ.जफर अनीस, फार्मासिस्ट उमेश मिश्रा, वार्ड ब्वॉय श्रीनिवास यादव, वाहन चालक घनश्याम यादव शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. एएम वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह भी टीम शहर के विभिन्न घाटों पर मौजूद रहेगी।
एसडीएम ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
भाटपाररानी। एसडीएम राज पति वर्मा ने बुधवार को छठ पर्व पर विभिन्न जगहों के छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां व्रती महिलाओं की सुविधा आदि के बारे में जानकारी ली। नगर के रानी पोखरा, सोहनपार, स्टेशन के बगल स्थित घाट का निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई, पुलिस व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अर्घ्य के समय किसी अनहोनी घटना से बचाव आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान नायब तहसीलदार करन सिंह, नगर पंचायत भाटपाररानी ईओ प्रमोद कुमार गुप्ता, राजेश यादव, सभासद हनुमान जायसवाल, राजेश गुप्ता ,चंदन मद्धेशिया, मनोज चौहान, मुन्ना प्रसाद, लाला सिंह, भाजपा नेता पवन कुमार राय आदि मौजूद रहे।
देसही देवरिया में छठ घाट पर उमड़े लोग
देसही देवरिया। क्षेत्र में बुधवार को छठ घाटों को लाइट, झालरों और गुब्बारों से सजाया गया था। महिलाएं हाथों में फलों और प्रसाद से लदी डाल लेकर शाम होते ही छठ घाटों पर पहुंचीं। डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सलामती के लिए प्रार्थना की। क्षेत्र के हेतिमपुर छोटी गंडक नदी के घाट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। साथ ही पिपरा मदन, गोपाल, बरवां मीरछापर, महुआडीह, रामपुर चंद्रभान सहित गांवों के घाटों व्रतियों की जुटान रही। जगह-जगह बैंडबाजे के साथ व्रतियों का घाट पर जाना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
व्रती महिलाओं ने की आराधना
भाटपाररानी/सोहनपुर। नगर व क्षेत्र के पोखरों और तालाबों, छोटी गंडक व खनुवा नदी के किनारे बने छठ घाटों पर बुधवार को व्रती महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद डूबते सूरज को अर्घ्य देकर विदा किया। नगर पंचायत के रानी पोखरा, सोहन पार, रेलवे स्टेशन के बगल, ब्लॉक परिसर, आदि घाटों पर नगर प्रशासन द्वारा साफ-सफाई व प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा क्षेत्र के नदी घाटों पर तथा पोखरा और तालाबों पर बने छठ घाटों पर ग्राम प्रधानों द्वारा छठ घाट की सफाई, रंगाई-पुताई व प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई थी। क्षेत्र के छोटी गंडक व खनुआ नदी के किनारे स्थित बनकटा मिश्र, जिरासो, बनकटा शंभू ,मालीबारी, बड़कागांव, केहूनिया, धर्मखोर करण, सरया, खैराट, कुकुर घाटी तथा खामपार के विभिन्न तालाबों, भिनगारी बाजार, चकिया कोठी, पड़री, भवानी छापर, सिकटिया, सोहनपुर, फुलवरिया, पकड़ी, अकटही, खड़ेसर, कटाई टिकर मेंहरौना, धनौती, भठवा तिवारी, सिकटिया आदि स्थानों पर स्थित तालाबों और पोखरों के छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
रामपुर कारखाना क्षेत्र में मेला भी लगा
रामपुर कारखाना। रामपुर कारखाना के पटनवापुल स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर और रामपुर कारखाना कस्बे के निमियहवा पोखरी समेत दर्जनों स्थानों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। क्षेत्र के सिरसिया नंबर एक, महदेवा बाजार, बभनौली, बीबी चक, रणछोड़ कुट्टी, गौरा, कोटवां, कमधेनवा, मथुराछापर, मुंडेरा मिश्र, डुमरी, गौरा, सिधुआ रामपुर चंद्रभान और भगवानपुर तिवारी स्थित छठ घाटों पर व्रती महिलाएं का अर्घ्य देने पहुंची।ं इन स्थानों पर मेला भी लगा। निमियहवा पोखरे की लाइट व्यवस्था साफ-सफाई की व्यवस्था राजू मद्धेशिया कराते आ रहे हैं। यहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष देवंती देवी भी अर्घ्य देने पहुंचीं। इस दौरान पूर्व चेयरमैन गणेश यादव, बीजेपी मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, हियुवा नगर संयोजक सतीश वर्मा, सपा नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, राजू मद्धेशिया, राजू यादव, संतोष वर्मा, अमरनाथ यादव, रिजवान अहमद, सिदुकुल आजम कुरेशी, ग्राम प्रधान राकेश पासवान, रोहित राय, अशोक प्रजापति, अरुण राव, अरविंद कुमार शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
मुस्लिम महिलाओं ने रखा छठ व्रत, दिया अर्घ्य
तरकुलवा। लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व में मुस्लिम महिलाओं ने भी विधि विधान से व्रत रहकर अर्घ्य दिया। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में मुस्लिम महिलाओं ने श्रद्धा व तप के साथ गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए इस व्रत को किया। मठिया महावल गांव की जमीला खातून पत्नी मकबूल अंसारी, मजरून निशा पत्नी तैयब अंसारी महुआ पाटन गांव की मंजू पत्नी इस्राफिल, सैरून निशा पत्नी करामत अली, तैरून निशा पत्नी निजामुद्दीन, शकीना पत्नी छोटे आदि मुस्लिम महिलाएं हिंदू व्रतियों के साथ छठ माता का गीत गाते हुए घाट तक गईं और छठ वेदी की पूजा-अर्चना करके घंटों पानी में खड़े होकर दीपदान किया और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। महुआपाटन गांव के छठ घाट पर शकीना पत्नी छोटे ने कहा कि वह कई वर्षों से छठ व्रत रखती हैं। इस वर्ष वह छठ माता की वेदी बनवाकर निर्जला व्रत रखी हैं।

नदावर घाट पर दिखा आस्था का हुजूम
सलेमपुर। छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में घाट पर मेले सा माहौल बना रहा। नदावरघाट में छोटी गंडक के किनारे बनाए गए छठ घाट पर छठ व्रती महिलाओं ने वेदी के चारों ओर बैठ कर महिलाओं ने मिठाई, फल, नैवेद्य, अगरबत्ती के साथ पूजा-पाठ किया। महिलाएं रात को भजन कीर्तन के साथ समय व्यतीत कर बृहस्पतिवार सुबह सूरज की पहली किरण के साथ व्रत अनुष्ठान का समापन करेंगी। बंजरिया हनुमान मंदिर, नदावर पुल, मझौलीराज, वभनौली, पड़री बाजार, चेरो, चकरा गोसाईं, बरठा बाबू, बरठी, बरठा चौराहा, मईल, लार रोड, कुंडौली, सहजौर, चनुकी घाट, लार, मेहरौना, पिंडी, भटनी, घांटी व भागलपुर के सरयू तट पर बने छठ घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed