{"_id":"6425149966a2b158990ad745","slug":"cheating-of-rs-30-lakh-from-150-youths-in-the-name-of-sending-them-abroad-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर 150 युवाओं से 30 लाख रुपये की ठगी, खुलासा होने से मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर 150 युवाओं से 30 लाख रुपये की ठगी, खुलासा होने से मची सनसनी
Thu, 30 Mar 2023 10:18 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Mar 2023 10:18 AM IST
सार
सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर जिस फर्म ने बेरोजगार युवकों से रुपये लिए हैं उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। युवकों का बयान दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : Social Media
विस्तार
देवरिया जिले में शहर के देवरिया खास स्थित ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर संचालक ने विदेश भेजने के नाम पर करीब 150 युवाओं से 30 लाख रुपये ठग लिए। कई जिलों से फ्लाइट के लिए मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे युवा टूरिस्ट वीजा देखकर भड़क गए। इसके बाद एजेंट वहां से भाग गया। सभी युवक बुधवार को ट्रेनिंग सेंटर के कार्यालय पहुंचकर रुपये वापस भागने लगे तो एजेंट ने सभी को भगा दिया।
ठगे गए करीब 15 युवक बुधवार को कोतवाली पहुंचे और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है। युवकों का आरोप है कि वह अपने रुपये मांगने गए तो उन्हें एजेंट ने खदेड़ दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस संबंध में शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। ठगे गए युवकों में बलिया, कुशीनगर और देवरिया के अलावा बिहार के गोपालगंज, सिवान, छपरा, मोतीहारी के युवक भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: 11 हजार वोल्ट का करंट लगने से युवक की मौत, पानी के टैंकर पर चढ़कर बंद कर रहा था ढक्कन
विज्ञापन
ठगी के शिकार अनिल कुमार यादव, धर्मेंद्र यादव, नूर आलम, राजेश यादव, अनिश अंसारी, जयचंद, आबिद हुसैन आदि ने बताया कि काम के हिसाब से एजेंट ने 75 हजार से लेकर एक लाख दस हजार रुपये तक लिए हैं। मंगलवार की सुबह छह बजे सभी को दिल्ली एयरपोर्ट पर तुर्की व साउथ अफ्रीका की फ्लाइट के लिए बुलाया गया था। एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि सभी को टूरिस्ट वीजा पर भेजा जा रहा है। इसके बाद सभी वापस आ गए और एजेंट से अपने पैसे मांगने लगे।