फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chatbot will be a support, information about transport services will be available

Deoria News: चैटबॉट बनगा सहारा, मिलेगी परिवहन सेवाओं की जानकारी

Sat, 03 May 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 03 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chatbot will be a support, information about transport services will be available
देवरिया। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, परमिट, फिटनेस, टैक्स और परिवहन विभाग की अन्य सेवाओं को लेकर परेशान होने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से एक ही डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर सभी सेवाओं की जानकारी के साथ सुझाव भी मिल जाएंगे।
आमजन की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित ‘चैटबाट’ नंबर 8005441222 शुरू किया है। इस व्हाट्सएप नंबर के जरिये 24 घंटे अब एआरटीओ कार्यालय से संबंधित सेवाओं के बारे में जाना जा सकेगा।
वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र लेना हो या वाहन का पंजीकरण कराना, डीएल बनवाना हो या फिर परिवहन विभाग से संबंधित ऐसी किसी भी जानकारी के लिए अब भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। यह सारी जानकारी ‘’चैटबाट’’ पर मैसेज करते ही मिली जाएगी।
विज्ञापन

बदलते दौर के साथ परिवहन विभाग में भी तकनीकी बदलाव भी किए जा रहे हैं। लोगों के लिए जानकारी करना अब आसान हो गया है। ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं, कितनी फीस लगेगी, फिटनेस, पंजीकरण, परमिट सहित अन्य सभी सेवाओं की जानकारी भी आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने शनिवार को बताया कि कार्यालय में आकर कार्य कराने के बजाय घर बैठे लोग व्हाट्सएप चैटबॉट से परिवहन विभाग की सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

छोटी-छोटी जानकारी प्राप्त करने के लिए परिवहन विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। चैटबाॅट शुरू कर दिया गया है। इस पर व्हाट्सएप के जरिय 24 घंटे संबंधित सेवाओं के बारे लोग जानकारी व सुझाव प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed