फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cavera bank worker die in accident

सड़क हादसे में केनरा बैंक के कर्मी की मौत, दो घायल

Sat, 29 Oct 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
cavera bank worker die in accident
सड़क हादसे में केनरा बैंक के कर्मी की मौत, दो घायल
विज्ञापन

सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर बिगही गांव के समीप अनियंत्रित बाइक ने खड़े ट्रक में पीछे से मारी टक्कर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय कर दिया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर बिगही गांव के समीप तेज रफ्तार एक अनियंत्रित बाइक ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने सभी घायलों का उपचार कर हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बाइक चालक केनरा बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी प्रकाश मिश्रा (28) सलेमपुर नगर के केनरा बैंक शाखा में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की देर रात तकरीबन दस बजे वह कोतवाली थाना क्षेत्र के डुमवलिया गांव निवासी वीरेंद्र तिवारी (55) व सोनू तिवारी (30) के साथ बाइक से जा रहे थे। अभी वह कोतवाली क्षेत्र के बिगहीं गांव के समीप पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग हवा में उछल कर सड़क पर गिर पड़े, जिससे प्रकाश मिश्रा के सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायलों को सड़क पर तड़पते देख आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। शनिवार की दोपहर इलाज के दौरान प्रकाश मिश्रा की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार वीरेंद्र तिवारी (55) व सोनू तिवारी (30) का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल केनरा बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत होने की सूचना मिली है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed