{"_id":"682e21366e35d80af40eea17","slug":"case-on-three-including-friend-for-kidnapping-deoria-news-c-208-1-sdn1004-154087-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अपहरण में सहेली समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अपहरण में सहेली समेत तीन पर केस
Thu, 22 May 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 22 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। 16 वर्षीय किशोरी को घर से भागा ले जाने के मामले में पीड़िता के बाबा की तहरीर पर पुलिस सहेती समेत तीन लोगों पर अपहरण का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी आठ मई को घर से निकली, मगर लौट कर नहीं आई। परिजनों ने पड़ोस की रहने वाली उसकी सहेली से पूछताछ की तो उसने बताया कि रात 10 बजे लौट आएगी। अगले दिन सुबह सहेली की बहन ने किशोरी के घर वालों को फोन कर फाजिलनगर बुलाया और दोपहर दो बजे तक इधर-उधर घुमाने के बाद बोली कि आरोपी युवक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद