{"_id":"61feb447b86ce022d91cef9b","slug":"case-on-the-accused-of-stabbing-the-girl-deoria-news-gkp4260066103","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को चाकू मारने के आरोपित पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को चाकू मारने के आरोपित पर केस
विज्ञापन
युवती को चाकू मारने के आरोपित पर केस
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की भोर में युवती को चाकू मारकर घायल करने के आरोपित युवक पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
घायल युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि चार फरवरी को करीब तीन बजे भोर में कोतवाली थाना क्षेत्र का युवक उनके घर में घुसकर, उनकी पुत्री पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। जब वह साथ जाने से मना की तो उसने, उनकी बेटी के पेट में चाकू से हमला कर दिया। उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिर घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के आरोपित युवक सत्यप्रकाश पर हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।