{"_id":"65db8758059fe968e502b352","slug":"case-on-6-in-fighting-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-120091-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छह लोगों पर मारपीट, बलवा और छिनैती का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छह लोगों पर मारपीट, बलवा और छिनैती का केस
Mon, 26 Feb 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
छितही बाजार गांव में मारपीट में कोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। छितही बाजार गांव में धान की फसल नुकसान करने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर मारपीट, बलवा और छिनैती का केस दर्ज किया। घटना सात माह पूर्व जुलाई में हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की।
छितही बाजार गांव की रहने वाली मेवालाल की पत्नी मालती देवी ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि 25 जुलाई 2023 को उनकी बेटी खेत की तरफ रखवाली करने के लिए गई थी। इसी बीच गांव के कुछ लोग जबरन उनके खेत में धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। इसका विरोध करने पर उन्होंने उसकी बेटी की पिटाई कर हाथ तोड़ दिया। आरोपियों ने बीच-बचाव के दौरान घरवालों की भी पिटाई की। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के बाद बेटी की पायल छीन ले गए। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में कराया गया।
कोतवाली में दो बार तहरीर देने के बाद भी केस दर्ज नहीं होने पर पीड़ित को न्यायालय में गुहार लगानी पड़ी। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने गांव की पूनम, संजना, रीता, शारदा, नीलेश और रामबिलास पर अभियोग पंजीकृत किया गया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर विवेचना कर रही है।