फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed for attempt to murder on 11 people in Kotha

Deoria News: कोठा में 11 लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Sat, 20 May 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Case filed for attempt to murder on 11 people in Kotha
बनकटा/ रामपुर बुजुर्ग, देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के कोठा गांव में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ बलवा व हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को सुभावती देवी पत्नी गुड्डू यादव के पुत्र का सतईसा था, जिसे लेकर आर्केस्ट्रा चल रहा था। उसी दौरान गांव के ही कुछ युवक फरमाइश गीतों के लिए घरवालों से झगड़ा कर लिए। उस समय गांव के लोगों द्वारा बीच-बचाव कर हटा दिया और मामला खत्म हो गया। पुन: अगली सुबह कुछ लोग गोलबंद होकर लाठी-डंडा व सरिया लेकर गुड्डू यादव के घर हमला कर दिए। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोट भी लगी। जिसमें लल्लन यादव को गंभीर चोट आई। उसके बाद पीएचसी भाटपार रानी में इलाज हुआ। उसके बाद गंभीरता को देखते जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया गया। उसके बाद जिला अस्पताल से गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहा इलाज जारी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed