{"_id":"68bde230ea273889680330e1","slug":"case-filed-against-two-room-inspectors-including-a-pet-candidate-deoria-news-c-208-1-deo1010-162691-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पीईटी अभ्यर्थी समेत दो कक्ष निरीक्षकों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पीईटी अभ्यर्थी समेत दो कक्ष निरीक्षकों पर केस
Mon, 08 Sep 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। समय से पहले ओएमआर जमा कर बाहर निकलने वाले पीईटी अभ्यर्थी समेत दो कक्ष निरीक्षकों पर रामपुर कारखाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। अभ्यर्थी तबीयत खराब होने का बहाना कर परीक्षा केंद्र से बाहर चला गया था। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।अशोक इंटर कॉलेज डुमरी रामपुर कारखाना को पीईटी का केंद्र बनाया गया है।
शनिवार को द्वितीय पाली की परीक्षा में प्रवीण कुमार यादव नामक अभ्यर्थी अपना ओएमआर आधा घंटे पहले ही भरकर पूरा कर लिया था। प्रश्नपत्र हल करने के बाद उसने कक्ष निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह और सुरेंद्र प्रसाद से अपनी तबीयत खराब होने की बात कही। दोनों कक्ष निरीक्षकों को झांसे में लेकर अभ्यर्थी आधा घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद इस बात की जानकारी केंद्र व्यवस्थापक को हुई तो हड़कंप मच गया। अभ्यर्थी की केंद्र से लेकर चौराहे तक तलाश की गई, मगर उसका कहीं पता नहीं चला।