{"_id":"68b4981b5cad62b9a804fff4","slug":"case-against-accused-of-occupying-chakrod-land-deoria-news-c-208-1-deo1010-162134-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चकरोड की जमीन पर कब्जा करने के आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चकरोड की जमीन पर कब्जा करने के आरोपियों पर केस
Mon, 01 Sep 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के मायापुर ग्राम सभा के अमवां टोले में सीमांकन के बावजूद चकरोड की जमीन पर कब्जा जमाने के आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही, राजस्व टीम के अतिक्रमण हटवाने के दौरान ग्राम प्रधान व मनरेगा मजदूरों के सहयोग नहीं करने पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई एसडीएम भाटपाररानी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने रविवार को की है। राजस्व विभाग के इस एक्शन से सरकारी भूमि पर कब्जा जमाने वालों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, भटनी के ग्राम सभा मायापुर के टोला अमवां में विभिन्न चकरोड की जमीन पर सीमांकन कर उसे कब्जा जमाने वालों से खाली करने को कहा गया था। बावजूद लोग अवैध कब्जा नहीं हटा रहे थे। लेखपाल सच्चिदानंद उपाध्यक्ष ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। 27 अगस्त को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार समेत राजस्व कर्मी कब्जा हटवाने गांव पहुंचे। टीम ने ग्राम प्रधान से मनरेगा कर्मियों को लेकर आने और चकरोड की जमीन से कब्जा हटवाने में सहयोग की मांग की।
आरोप है कि ग्राम प्रधान व मनरेगा मजदूर मौके पर नही पहुंचे। इसके बाद राजस्व ने पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटवाया। प्रभारी निरीक्षक प्रभारी क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी दीपक शुक्ला ने बताया कि सीमांकन के बावजूद सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वाले आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।