फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   carelesness of police

पुलिस खोज रही देश में, चार आरोपी पहुंच गए विदेश में

Thu, 25 Jul 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
carelesness of police
पुलिस ढूंढती रही और विदेश चले गए थाना फूंकने के चार आरोपी
विज्ञापन

जनवरी 2017 में उपद्रवियों ने फूंक दिया था मदनपुर थाना
43 नामजद और 1000 अज्ञात पर दर्ज है गंभीर धाराओं में केस
ढाई साल बाद भी थाने से लूटे गए असलहों को नहीं खोज पाई है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मदनपुर थाना फूंकने के जिन आरोपियों को पुलिस ढाई साल से तलाश कर रही है, वह विदेश में घूम रहे हैं। संगीन मामले में नामजद होने के बावजूद उन्होंने वीजा और पासपोर्ट बनाकर विदेश की राह पकड़ ली, मगर पुलिस को भनक तक न लगी। देश की सरहद से दूर जाने के बाद जानकारी हुई तो पुलिस हाथ मल रही है। लापरवाही का यह मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिसकर्मियों को हिदायत दी है। अब पुलिस आरोपियों के पासपोर्ट रद्द कराने की कवायद में जुटी है। पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
चार जनवरी 2017 को उपद्रवियों ने मदनपुर थाना फूंक दिया था। थाने में घुसकर पुलिसवालों की पिटाई की और मालखाना में रखे सरकारी और जमा हुए लाइसेंसी असलहे लूट लिए थे। तीन घंटे तक मदनपुर थाना उपद्रवियों की कब्जे में रहा। तत्कालीन डीएम अनिता श्रीवास्तव, एसपी मोहम्मद इमरान खान, एएसपी नरेंद्र सिंह सभी थानों की फोर्स और पीएसी लेकर पहुंचे तो मामला शांत हुआ। मदनपुर थाने की तत्कालीन इंस्पेक्टर शोभा सिंह सोलंकी ने 43 नामजद और 1000 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया। अज्ञात हमलावरों की पहचान की बात कौन करे, पुलिस नामजद लोगों को ही गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बाद में जिले में पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने चार आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई कराई। लूटे गए सरकारी और जमा हुए लाइसेंसी असलहों को पुलिस आज तक नहीं खोज पाई। पुलिस की लापरवाही का आलम यह है कि गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बाद भी चार आरोपी वीजा मंगाकर विदेश चले गए। वहां वे बिना किसी डर-भय के मौज से रह रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने नाराजगी जाहिर की। हालांकि, मदनपुर पुलिस की दलील है कि आरोपियों के नाम से पासपोर्ट पहले से बना हुआ था। वीजा मंगाकर विदेश चले जाने के बाद जानकारी हुई है। एसपी ने उनके पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इतने गंभीर मामले में पुलिस ने लापरवाही की है। इस कारण नामजद आरोपी विदेश चले गए हैं। आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पूरे प्रकरण की जांच भी कराई जाएगी। जिसके स्तर से चूक हुई होगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. श्रीपति मिश्र, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed