{"_id":"65f497c507c975a7f70d7254","slug":"car-collides-with-a-tempo-full-of-passengers-six-injured-deoria-news-c-208-1-deo1004-121474-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सवारी से भरे टेंपो में कार ने मारी टक्कर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सवारी से भरे टेंपो में कार ने मारी टक्कर, छह घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर गढ़रामपुर नहर पुलिया के पास सवारी से भरे टेंपो में कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो में सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने एंबुलेंस से उनको सीएचसी पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा तफरी मची रही। काफी भीड़ होने के चलते आधे घंटे तक देवरिया-कसया मार्ग पर आवागमन ठप रहा। एंबुलेंस चालक के तत्परता की लोगों ने सराहना की।
थाना क्षेत्र के तरकुलवा निवासी टेंपो चालक शत्रुघ्न अपनी टेंपो में कसया से सवारी भरकर कंचनपुर की तरफ जा रहा था। वह थाना क्षेत्र के गढ़रामपुर नहर पुलिया के पास पहुंचा था कि देवरिया की तरफ से कसया की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर सामने से ठोकर मार दी। हादसे में टेंपो के परखचे उड़ गए। उसमें सवार क्षेत्र के बालपुर गांव निवासी शशि साहनी (20) पुत्री मोती चंद, मैना देवी (48 ) पत्नी मोतीचंद, फूलपति (45) पत्नी हीरा साहनी, शशि (16) पुत्री मोती चंद तथा बघौचघाट थाना क्षेत्र के अमवा दुबे गांव निवासी कृष्णावती (50) पत्नी रामअशीष व विशुनपुरा बाजार निवासी तैमूर निशा (45) पत्नी ईश मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।