फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Buses fell short in front of the number of passengers

Deoria News: यात्रियों की संख्या के आगे कम पड़ गईं बसें

Tue, 28 Jan 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Buses fell short in front of the number of passengers
देवरिया। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर्व पर जाने वाले यात्रियों की संख्या के आगे सोमवार को रोडवेज के इंतजाम कम पड़ गए। सुबह से लेकर शाम तक लोग वर्कशाप से बसों के निकलने का इंतजार करते रहे। आलम यह रहा कि वर्कशाप से बसों के निकलते ही सामान के साथ बसों की ओर से यात्री दौड़ पड़ते। कई यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद बसें मिली, कुछ खड़े होकर ही गए।
विज्ञापन


परिवहन निगम की ओर से महाकुंभ पर्व को लेकर दो माह पहले से ही तैयारियां चल रहीं थी। प्रमुख स्नान पर्वों पर बाहरी डिपो की बसें भी यहां आई हुई हैं। इधर मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा मंडल तक की बसें भी जिले के चारों मेला प्वाइंटर पर लगाई गई हैं। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर्व के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ इधर प्रयागराज जाने के लिए उमड़ रही हैं। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टेशन पर सोमवार को प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। बस स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या के आगे बसों की संख्या कम पड़ गई। 70 बसें लार में लगाई गई हैं, डिपो में यात्रियों की संख्या को देखते हुए कई बसों को यहां बुलाना पड़ा। यात्रियों की संख्या देख निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के भी हाथ-पांव फूले रहे। ऐसे में कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को भी व्यवस्था न बिगड़ने पाए, परिसर में ड्यूटी करते देखा गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले यात्री सोमवार को अधिक रहे, लार में जिन बसों की ड्यूटी लगाई गई थी, उन्हें देवरिया लाया गया। शाम पांच बजे तक देवरिया डिपो के अलावा जिले के तीन प्वाइंट को मिलाकर 85 बसें रवाना हो चुकी थी, देर शाम तक यह संख्या 100 के पार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed