{"_id":"60a553ce8ebc3ecc2b6c020c","slug":"bus-turndown-4-injured-salempur-news-gkp39514102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातियों से भरी बस पलटी, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों से भरी बस पलटी, चार लोग घायल
विज्ञापन
बरातियों से भरी बस पलटी, चार लोग घायल
सलेमपुर। मझौलीराज के भगड़ा भवानी मंदिर के समीप बुधवार की देर रात बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यात्रियों ने बताया कि चालक नशे में था।
देवरिया से बरातियों को लेकर मैरवा पलट गई। आसपास के लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र पहुंचे और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घायल रामपुर कारखाना के छोटे (35), रंजीत (35), देवरिया चीनी मिल के मनीष (23) व बघौचघाट के जवाहिर मद्देशिया (65) का उपचार हुआ। बाद में डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि बस पलटने से बरातियों को हल्की चोट लगी थी। सभी का उपचार कराकर बरात को भेज दिया गया।