{"_id":"6135119a8ebc3ea6b51b56f2","slug":"bus-owners-agitated-deoria-news-gkp4080751139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंधित बस मालिकों ने प्रदर्शन कर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंधित बस मालिकों ने प्रदर्शन कर धरना दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुबंधित बस मालिकों ने प्रदर्शन कर धरना दिया
देवरिया। गोरखपुर परिक्षेत्र के अनुबंधित वाहन स्वामियों ने रविवार को विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए डिपो परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेश मुख्यालय स्तर पर संघर्ष का एलान किया। अंत में एआरएम ओम कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन के धरने में क्षेत्रीय मंत्री महंत प्रताप सिंह ने कहा कि अधिकांश ईटीएम की खराबी से बसें खड़ी हो जा रही हैं। कोई परिचालक मशीन के अभाव मेें चलना नहीं चाहता। इसके बावजूद इन मशीनों की मरम्मत में लापरवाही की जा रही है। नई मशीनों के लिए भी कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। 10 वर्ष पुरानी बसों की जगह नई बसें नहीं लगाई जा रही हैं। इसे नहीं चालू किया गया तो अनुबंधित बस मालिक प्रदेश मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी परिवहन मंत्रालय एवं परिवहन प्रशासन की होगी। धरने में शक्ति शरण सिंह, दीपक यादव, राजेश यादव, राजू कुशवाहा, राजेश कुमार सिंह, अनिरुद्घ सिंह, विकास गिरी, कुलपति सिंह, सूरज सिंह, अरुण सिंह, जन्मेजय सिंह, इसराइल अंसारी, वीके सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह, रामप्रवेश शर्मा, अजय पाठक, मनीष उपाध्याय आदि शामिल रहे।