{"_id":"5d39eb5f8ebc3e6cc0504e83","slug":"buisinesman-cody-found-on-track-salempur-news-gkp315264089","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला ब्यवसाई का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला ब्यवसाई का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक पर मिला फल व्यापारी का शव, हत्या का आरोप
एक दिन पूर्व घर से सब्जी लेने के लिए निकला था, नहीं लौटा
बिहार के विजयीपुर थाने का निवासी, पुलिस छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। घर से सब्जी खरीदने निकले बिहार के फल व्यापारी का भटनी के उसका गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर सिर कटा शव मिला है। जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त करते हुए पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। शव के दोनों हाथ भी गायब थे। घरवालों ने छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या या हादसा मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विजयीपुर थाना क्षेत्र के कुटिया गांव निवासी रामइकबाल कुशवाहा (40) गुजरात में रहकर फलों का व्यवसाय करता था। पारिवारिक विवाद के चलते एक महीने से घर पर ही था। मंगलवार रात किसी बात पर भाई से विवाद हो गया। आरोप है कि छोटे भाई रवींद्र ने गांव के साथियों से मिलकर रामइकबाल की पिटाई कर दी। गांव के अन्य लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ। बुधवार सुबह 11 बजे रामइकबाल पत्नी सोनी देवी से पांच सौ रुपये लेकर सब्जी खरीदने निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर पत्नी ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो नंबर बंद था। पत्नी ने इसकी जानकारी टड़वा गांव निवासी अपने पिता ब्रह्मा कुशवाहा को दी। घरवाले खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच गुरुवार की सुबह भटनी-छपरा रेल खंड के डाउन ट्रैक पर उसका गांव के सामने शव बरामद हुआ। आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से पहचान के बाद पुलिस ने सूचना घर वालों को दी। थाने पहुंचे मृतक की पत्नी, ससुर ने रवींद्र और अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत एसओ अश्वनी राय ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। ट्रेन से कटने के बाद सिर और हाथों को जानवर खा गए होंगे। हत्या की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट में
तीन बच्चों की परवरिश कैसे करेगी सोनी
भटनी। बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना स्थित कुटिया गांव निवासी शारदा भगत की तीन संतानों में रामइकबाल सबसे बड़ा था। वह गुजरात फलों का व्यवसायी था। कुछ साल पूर्व दोनों भाइयों की शादी उसने धूमधाम से की। भाइयों की शादी के बाद महिलाओं में विवाद होने लगा। काफी प्रयास के बाद भी परिवार में अशांति देखकर उसने भाइयों से अलग रहने की इच्छा जताई। इसे लेकर भाइयों में कहासुनी हुई। एक सप्ताह पूर्व उसकी बहन विवाद सुलझाने मायके पहुंची, लेकिन बात नहीं बनी और मंगलवार रात मारपीट हो गई। इससे रामइकबाल काफी दुखी था। बुधवार सुबह घर से निकला और अगले दिन शव रेलवे ट्रैक पर मिला। रामइकबाल की मौत के बाद उसकी पत्नी सोनी तीन बच्चों की परवरिश कैसे करेगी। यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
लार रोड। भटनी वाराणसी रेलखंड पर मईल थाना क्षेत्र के लार रोड रेलवे स्टेशन के दक्षिणी ढाले के समीप बुधवार की रात आठ बजे ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।