फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Building material shopkeeper died after being hit by a vehicle

Deoria News: वाहन की चपेट में आने से बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार की मौत

Mon, 26 Jun 2023 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Building material shopkeeper died after being hit by a vehicle
अनीश रंजन राव, फाइल फोटो
इमिलिया के रहने वाले थे अनीश रंजन
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के देसही देवरिया चौराहे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देसही देवरिया चौराहा पर शनिवार की देर शाम वाहन की चपेट में आने से एक दुकानदार घायल हो गए। लोगों के सहयोग से परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। उधर, हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मुंडेरा उर्फ भगवानपुर गांव के इमिलिया के रहने वाले अनीश रंजन राव उर्फ अनु (48) देसही देवरिया चौराहा पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान किए थे। शनिवार देर शाम दुकान बंद करके वह बाइक से घर जा रहे थे। अभी चौराहा के उत्तरी छोर पर ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। इससे अनीश बाइक के साथ नीचे गिर गए और घायल हो गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। लोगों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय बैतालपुर के पास ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की। उधर, इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी सिमी राव अपने पति को इस तरह खोकर बहवाश हैं। वहीं बेटे रोहम राव (15) का रो - रो कर बुरा हाल है। अनीस के बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि देसही देवरिया चौराहा पर एक वाहन की चपेट में आने से अनीश की मौत हुई है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-----------
अनीश की मौत से लोग हुए मर्माहत
अनीश रंजन सरल, मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के थे। व्यवसाय में उनकी अच्छी पैठ थी। क्षेत्र के लोग उनके इसी व्यवहार के कायल थे। उनकी मौत से गांव से लेकर क्षेत्र के लोग काफी दुखी हैं। देसही देवरिया चौराहे पर रविवार को अधिकांश दुकानें शोक में बंद रहीं। उनके सभी के सुख दुख में बराबर शामिल होने की लोग चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed