फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   budget will cover home dream

बजट: करीब पांच हजार गरीबों के आवास को जल्द मिलेगा बजट

Wed, 22 Feb 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
budget will cover home dream
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। खुद के आशियाना का सपना देख रहे करीब पांच हजार गरीबों का मकान जल्द बनने की उम्मीद बजट से जगी है। इसके लिए मोटी रकम का बजट आवंटित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के मद में नौ हजार करोड़ और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए एक 83 हजार 821 लाभार्थियों को फायदा होगा।
प्रदेश सरकार के बजट में प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास के लिए बजट आवंटित किया गया है। इस धनराशि के बढ़ जाने से जो आवास के लिए प्रतीक्षा सूची में थे, उन्हें फायदा मिलेगा। जनपद की प्रतीक्षा सूची में करीब पांच हजार लाभार्थी हैं। योजना में शहरी और ग्रामीण दोनों केटगरी में अच्छी खासी तादाद में लोग बजट की राह जोह रहे थे। प्रधानमंत्री आवासीय योजना ग्रामीण के बजट में वृद्धि होने से जो लोग सूची से वंचित हो गए थे, उन्हें भी अब आस जग गई है।
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने महिला सामर्थ्य योजना को सराहा
देवरिया। बजट में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का पूरा ख्याल किया गया है। इसके तहत महिला सामर्थ्य योजना के तहत महिलाओं को फायदा मिलेगा। जबकि आजीविका मिशन के तहत गठित करीब 16 हजार समूहों को भी फायदा होगा। इसके अलावा टेक होम राशन के रूप में 291 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इस बजट से जिले में स्थापित टेक होम सेंटर को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फोटो
बजट में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का ख्याल किया गया है। इन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए पहल की गई है। महिला सामर्थ्य योजना से हम सभी को सबल मिलेगा।
-विभा पांडेय, स्वयं सहायता समूह
- फोटो
आजीविका मिशन के तहत बजट का प्रावधान किया गया है। इससे स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाएं सशक्त होंगी। स्वावलंबन की दिशा में यह बजट काफी कारगर साबित होगा।
-प्रतिमा तिवारी, स्वयं सहायता समूह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed