फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BSP candidate from Salempur Ranvijay

सलेमपुर से रणविजय बसपा प्रत्याशी

Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
 BSP candidate from Salempur Ranvijay
पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। - फोटो : नीलांबुज
सलेमपुर। बसपा ने सुरक्षित सीट सलेमपुर से अपना उम्मीदवार सोमवार को घोषित कर दिया। पार्टी ने विधानसभा से अभी तक बदले गए पांचवें प्रत्याशी के रूप में रणविजय कुमार पर अपना दांव लगाई है। बसपा कार्यकर्ताओं ने सलेमपुर घोषित प्रत्याशी का स्वागत किया। एक साल के अंदर बसपा सलेमपुर सुरक्षित सीट पर चार लोगों का टिकट बदल चुकी है।
विज्ञापन


इसको लेकर पार्टी के अंदरखाने में रार भी पैदा हो गया है। हाल ही में शंकर प्रसाद मिस्त्री का टिकट बसपा नेता काट दिया और लार ब्लॉक के रामनगर गांव का रहने वाला नए चेहरे को हाथी का महावत बनाया है। अभी तक जो भी प्रत्याशी घोषित हुए थे उसमें दो प्रत्याशी बाहरी विधानसभा के रहने वाले थे। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विरोध था। विधानसभा का प्रत्याशी घोषित होने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।
विज्ञापन


शाम को पहुंचे प्रत्याशी को कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कराया और जगह-जगह स्वागत किया। स्वागत करने वालों में संजय भारती, विधानसभा अध्यक्ष राजराम प्रसाद, डा. दिलीप मिश्र, हरेराम आर्य, उमेश कुमार, अमित सिंह, उदय प्रताप, संतोष राजभर, रामश्रय, मुन्नन खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed