{"_id":"5f0b48cc8ebc3e63d8743bf7","slug":"boat-engine-diterub-in-river-deoria-news-gkp357917845","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू के मझधार में बहने लगी नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू के मझधार में बहने लगी नाव
विज्ञापन
बरहज सरयू नदी में बह रही नाव को रेस्क्यू अभियान चलाकर यात्रियों को बाहर निकालते लोग और स्थल पर नि?
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू के मझधार में बहने लगी नाव
रविवार की सुबह का मामला, 40 से अधिक लोग जुगाड़ू नाव में थे सवार
रेस्क्यू ऑपरेशन से यात्रियों को दो नावों की मदद से सकुशल लाया गया बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी के उस पार से आ रही यात्रियों से भरी जुगाड़ूू नाव मझधार में बहने लगी। नाव को बहते देखकर इस पर सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री चिल्लाने लगे। प्रशासन के जिम्मेदार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो नावों की मदद से सभी यात्रियों को सकुशल किनारे लाए। नाव में दो महिलाओं सहित करीब 40 यात्री सवार थे। साइकिल, बाइक भी लदी थीं। नाविक को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
रोजाना दियारा क्षेत्र से दुग्ध, सब्जी व्यवसायी और राहगीर नाव से सफर करते हैं। रविवार की सुबह 10 बजे तिवारीपुर गांव निवासी नाविक रामदेव पीडब्ल्यूडी के ठेके की जुगाड़ूू नाव से परसियां-विशुनपुर देवार से यात्रियों को लेकर बरहज आ रहा था। नाव पर सवार यात्रियों के अनुसार नाव नदी के बीच पहुंची थी कि इसमें लगे इंजन की पंखी में कपड़ा फंस गया। इससे इंजन में खराबी आ गई और नाव नदी की धारा में बहने लगी। नाव को बहते देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। नायब तहसीलदार कमलाकांत भाष्कर, जितेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय थाना घाट पहुंच गए। अधिकारियों ने कपरवार निवासी हरिशचंद्र माझी और नगर के चिखुर मल्लाह की मदद से घाट पर खड़ी नावों से पीछा कराया। नाविकों ने पैना गांव के पास करीब डेढ़ किलोमीटर दूर यात्रियों से भरी बहती नाव को कब्जे में ले लिया। रेस्क्यू अभियान में करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद यात्रियों को बाहर लाया गया। गड़ेर गांव निवासी अफरोज आलम, वीरपुर के मुनेसर, बड़हलगंज के डेरवा के हरेंद्र यादव, रेनू देवी पत्नी रामगोविंद आदि यात्री भगवान और बचाव में आए लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किए। इस मिशन में एसआई आशुतोष कुमार, कानूनगो विशाल नाथ यादव, गिरधारी प्रसाद आदि शामिल रहे। इस संबंध में एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया है।