फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike riders attacked mechanic, condition critical

Deoria News: मैकेनिक पर बाइक सवारों ने किया हमला, हालत गंभीर

Thu, 04 Sep 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 04 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bike riders attacked mechanic, condition critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। देवरिया आईटीआई के पास स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे वाहन मकैनिक सहाबुद्दीन (48) पर बाइक सवारों ने मामूली बात से नाराज होकर चाकू और हाॅकी से हमला कर दिया।
वारदात खुखुंदू क्षेत्र के भरौली चौराहे पर मंगलवार की रात हुई। घायल मैकेनिक के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक बाइक सवार को हिरासत में लिया है। पीड़ित का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के सईयागढ़ निवासी सहाबुद्दीन देवरिया आईटीआई के सामने वाहन मरम्मत का काम करता है। सहाबुद्दीन का कहना है कि मंगलवार की रात दुकान से घर आने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके बाइक पर एक युवक बैठा था, जिसे उतरने को कहा। इससे नाराज युवक के कहने पर 8-10 युवक पीछा करते हुए देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर मुंडेरा के पास उसे घेर लिया और चलती बाइक से धक्का दे दिया।

बाइक लेकर अभी भरौली चौराहे पर पहुंच था कि बाइक सवारों ने उसकी बाइक रोक ली। एक युवक चाकू से सिर पर प्रहार कर दिया और अन्य हाॅकी डंडे से मारने लगे। एक दुकान में जाकर छिपा तो वहां से भी हमलावरों ने खींचकर पिटाई की
इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मारपीट हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। चाकूबाजी की बात झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed