{"_id":"6a08b6815075563e2d089f82","slug":"bike-rider-returning-from-temple-dies-in-accident-deoria-news-c-208-1-deo1014-181985-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मंदिर से लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मंदिर से लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत
Sat, 16 May 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 16 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामलक्षन क्षेत्र के बनसप्ती चौराहे पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह शुक्रवार की देर शाम तरकुलहा देवी मंदिर से दर्शन कर घर को लौट रहा था। चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर दूसरे बाइक से पीछे से टकरा गई।
अकटहिया उर्फ मटियरी निवासी विकास निषाद (24) शुक्रवार को तरकुलहा मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। देर शाम घर लौटते समय वनसप्ती चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से पीछे से टकरा गई। हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। चौराहे के लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी गौरी बाजार पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। विकास दो भाइयों और एक बहन में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।