फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike marches by Lekpalon

लेखपालों ने बाइक जुलूस निकाला

Mon, 19 Sep 2016 11:30 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 19 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bike marches by Lekpalon
कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का सोमवार को 28वें दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। लेखपालों ने बाइक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। प्रदेश सरकार की ओर से शासनादेश जारी न होने पर नाराजगी जाहिर की। कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी ने कहा कि लेखपाल लड़ाई जारी रखेंगे। जिला मंत्री संतोष कुमार ने कहा कि 20 से 24 सितंबर तक प्रत्येक दिन 11-11 लेखपाल क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन


23 सितंबर को जेल भरो आंदोलन का कार्यक्रम प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया है। कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रहेगा। धरना सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद पाल, अनिरुद्घ मिश्र, चंद्रभूूषण पांडेय, ओमप्रकाश मौर्य, नर्वदेश्वर मिश्र, हरिश्चंद्र पांडेय, अवधेश दुबे, राजकुमार मिश्र, अमरेंद्र तिवारी आदि ने  संबोधित किया। दूसरी ओर लेखपालों की हड़ताल का असर दिखने लगा है। तहसीलों से आय,  जाति, निवास प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। तहसील  प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन


जमीन से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण नहीं  हो रहा है। लोगों को तहसील और जिला प्रशासन से निराशा मिल रही है। लोगों का कहना है कि यदि शासन ने लेखपालों की समस्या का समाधान नहीं किया तो जमीन विवाद की घटनाओं पर रोक लगाना मुश्किल होगा। जिले में जमीन विवाद में कई हत्याएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed