फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhatni-Bharthua road blocked for two hours due to a fallen tree.

Deoria News: पेड़ गिरने से दो घंटे बाधित रहा भटनी-भरथुआ मार्ग

Sun, 27 Sep 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bhatni-Bharthua road blocked for two hours due to a fallen tree.
भटनी के फतेहपुर गांव में सड़क पर गिरा पेड़। 
भटनी। क्षेत्र के साहोपार गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क पर पेड़ गिरने से भटनी-भरथुआ और भटनी-रजवल-खुखुंदू मार्ग करीब दो घंटे तक बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से पेड़ हटाकर आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए हैं। साहोपार गांव के पास पेड़ गिरने से भटनी-भरथुआ मार्ग के साथ ही खुखुंदू की ओर जाने वाले मार्ग पर भी आवागमन प्रभावित रहा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने पेड़ हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

इसके अलावा भटनी-भिंगारी बाजार, भटनी-भाटपाररानी, भटनी-बैकुण्ठपुर और भटनी-बलुआ अफगान मार्ग पर भी पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने की शिकायत मिली थी। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed