{"_id":"66563a656e5f6326430198d4","slug":"bhabhi-beaten-deoria-news-c-208-1-deo1004-126679-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सूरत से घर आई भाभी को घर में घुसने से रोका, पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सूरत से घर आई भाभी को घर में घुसने से रोका, पीटा
Wed, 29 May 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार..
एक पखवाड़े के अंदर दूसरी बार मारने-पीटने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में सूरत से घर आई भाभी को देवर ने कमरे का ताला खोलने से मना करते हुए उसे घर में जाने से रोक दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी गई। भाभी का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। आरोप है कि एक पखवाड़े के अंदर दूसरी बार देवर ने हमला किया है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव निवासी छेदी यादव परिवार के साथ सूरत के बड़ोदरा चार रास्ता के पास कमरा लेकर रहते हैं। बरसात शुरू होने से पहले वह पत्नी मीरा देवी को गांव भेजे कि जाकर दरवाजे पर जहां खाई है मिट्टी गिरवा दो। ताकि बरसात में जाने में दिक्कत न हो। आरोप है कि यहां आने पर मीरा देवी को देवर ने घर में घुसने नहीं दिया। इस दौरान मारपीट की। इसमें मीरा देवी का हाथ फ्रैक्चर हो गया है।
वहीं, मंगलवार को फिर मीरा देवी मिट्टी गिरवा रही थीं तो देवर ने उन्हें रोक दिया और बोला मिट्टी गिरी तो ठीक नहीं होगा। मीरा रोते हुए थाने पहुंचीं। उनका कहना है कि घर पर पुरुष सदस्य नहीं होने से देवर ने अब तक दो बार मुझे मारा-पीटा है। हमेशा परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने मामले से अनभिज्ञता जताई।