{"_id":"66fc7989ed4b3d4bcc0a9dd4","slug":"beaten-for-asking-to-return-the-case-case-registered-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-136622-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: केस वापस करने की बात को लेकर पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: केस वापस करने की बात को लेकर पीटा, केस दर्ज
Wed, 02 Oct 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नवलपुर लार मुख्य मार्ग पर सहला मोड़ के सामने मुकदमा वापस करने की बात को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। इसको लेकर घायल व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामलें में दो लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
लार थाना क्षे़त्र के मझवलिया नंबर दो के रहने वाले वाजिब अली के पिता रईस को गांव के कुछ लोगों ने चार सितंबर की शाम पिटाई कर दी। इस मामले में पीड़ित के तहरीर पर लार थाने में गुलाब नबी आजाद‚ अख्तर‚ जाकिर‚ जावेद‚ हैदर‚ मैरूननिशा‚ जोहरा खातुन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मुकदमा वापस करने के लिए हैदर व जावेद पीड़ित पक्ष पर दबाव बना रहे थे। मंगलवार की सुबह रईस का बेटा वाजिब अली (18 )अपने मामा लड्डन के घर निजामाबाद आ रहा था। अभी वह सहला मोड़ के समीप पहुंचा था कि बाइक से ओवरटेक करते हुए हैदर व जावेद उसकी बाइक को रोक दिए और लाठी डंडा से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। पीड़ित वाजिब अली के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हैदर व जावेद के खिलाफ मारपीट समेट कई धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया की केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।