{"_id":"68715b491d4e8052fb074eaf","slug":"beat-ex-wife-drunk-then-ran-away-from-home-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-158060-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नशे में पहले पत्नी को पीटा, फिर घर से भगाने लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नशे में पहले पत्नी को पीटा, फिर घर से भगाने लगा
Sat, 12 Jul 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
- खुखुंदू क्षेत्र के परसिया करकटही गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया करकटही गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे नशे पति मनीष प्रसाद ने पहले 23 वर्षीय पत्नी अमरावती देवी को पहले पीटा, फिर घर से भगाने की कोशिश की। हालांकि, पत्नी किसी तरह बच बचाकर घर में छिपी रही। शुक्रवार को उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पत्नी का आरोप है कि सास-ससुर भी पति के पक्ष में है। वे भी ताना मारते हैं।
परसिया करकटही गांव निवासी अमरावती देवी का कहना है कि उसकी शादी पांच साल पहले मनीष प्रसाद के साथ हुई है। तीन साल की बेटी भी है। पति आ एदिन शराब पीकर घर आते हैं और बेवजह मारपीट करते हैं। आए दिन घर से निकालने की धमकी देते हैं। सास-ससुर से कहने पर वह ताना मारते हैं कि क्या लेकर आई हो कि यहां रहोगी। बृहस्पतिवार की रात शराब पीकर घर आए और मारने-पीटने लगे।
रात में ही घर से भगाने लगे। किसी तरह बच बचाकर रातभर घर में छिपी रही। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच का विवाद है। दोनों को शनिवार को थाने पर बुलाया गया है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी घर छोड़कर फरार है। उसे बुलाया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।