फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bank employee withdrew 2.5 lakhs from businessmen

Deoria News: बैंककर्मी ने व्यवसायियों के ढाई लाख निकाले

Fri, 24 Jan 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 24 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bank employee withdrew 2.5 lakhs from businessmen
भटनी। नगर स्थित एक बैंक में कार्यरत एक कर्मचारी ने चार व्यवसायियों के क्रेडिट कार्ड से करीब ढाई लाख रुपये निकाल लिया। पुलिस व शाखा प्रबंधक से शिकायत के बाद आरोपी ने एक व्यवसायी को करीब 95 हजार रुपये वापस कर दिया। जबकि तीन लोग अभी भी रुपये के लिए कर्मी को ढूंढ रहे हैं। वही बैंक कर्मी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद शाखा प्रबंधक ने कर्मी के विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा है। भटनी नगर के एक निजी बैंक में क्षेत्र के ही एक गांव का रहने युवक काम करता है। आरोप है कि वह नगर के रहने वाले चार दुकानदारों को क्रेडिट कार्ड दिया। क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के तरीके को सिखाने के बहाने आरोपी ने चारों दुकानदारों के कार्ड से ढाई लाख रुपये निकाल लिया। पीड़ित दुकानदारों ने रुपये निकालने का कारण पूछा तो उसने अपने आप खाते में आ जाने की बात कही, लेकिन कुछ महीने बीत जाने के बाद पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने बृहस्पतिवार को शाखा प्रबंधक और पुलिस को जानकारी दी तो एक के खाते में करीब 95 हजार रुपये वापस आ गया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि शिकायत मिलने पर कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed