फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   balgrih inspected

बच्चों के लिए खेलने की व्यवस्था करें: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश

Fri, 26 Jan 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
balgrih inspected
न्यायाधीशों ने किया राजकीय बाल गृह का निरीक्षण, दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, प्राधिकरण के सचिव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह ने कहा कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाए। बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। साथ ही बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम को भी रखा जाए, जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें। उन्होंने पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे ने भोजन के लिए खाद्य सूची का निरीक्षण किया तथा भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन देने के निर्देश दिए। कहा कि राजकीय बालगृह में कुल 40 बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं तथा प्रपत्रों को व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजकीय बाल गृह के प्रभारी अधीक्षक संजय नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed