फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attack on two nephues of minister of state, opposing case ex. mla arrested

राज्यमंत्री के दो भतीजों पर प्राणघातक हमला, आरोपियों के समर्थन में धरने पर बैैठे पूर्व विधायक गिरफ्तार

Wed, 19 May 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
attack on two nephues of minister of state,  opposing case ex. mla arrested
राज्यमंत्री के दो भतीजों पर प्राणघातक हमला, आरोपियों के समर्थन में धरने पर बैैठे पूर्व विधायक गिरफ्तार
विज्ञापन

रुद्रपुर। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के दो भतीजों की पिटाई और प्राणघातक हमले को लेकर कार्रवाई के बाद रुद्रपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मंत्री के भतीजों पर हमले के मामले में 12 लोगों के केस दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। केस दर्ज होने के बाद सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह ने राज्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
पूर्व विधायक बुधवार को आरोपियों के समर्थन में कोतवाली पर धरना देने लगे। सुबह नौ बजे से धरने पर बैठे पूर्व विधायक और उनके समर्थकों को प्रशासन ने शांतिभंग और कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन के आरोप में शाम छह बजे गिरफ्तार कर लिया। घटना मंगलवार की देर शाम की है। राज्यमंत्री के भतीजे विनोद निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने चचेरे भाई ब्रजेश के साथ चचेरी बहन को बेलकुंडा से लेकर आ रहे थे। रामलक्षन चौराहे पर अंबरीष और अवनीश की मिठाई की दुकान है। यह लोग ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकान चला रहे हैं। इसका विरोध करने पर रंजिशवश इन लोगों ने रोककर मारना-पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने अवैध असलहा सटा दिया। चाकू और तलवार से प्रहार किए, जिससे हम लोगों को गंभीर चोट आई है। इनके साथ करीब एक दर्जन लोगों ने दोनों भाईयों को बेरहमी से मारपीटकर लहुलूहान कर दिया। बहन के शोर मचाने पर चौराहे और गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस के आते ही हमलावार असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल की तहरीर पर अवनीश, अंबरीश सहित 12 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर अंबरीश को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद पूर्व विधायक खोखा सिंह दूसरे पक्ष की ओर से थाने पर धरना देने लगे। उन्होंने दूसरे पक्ष की भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। थाने पर दरी डालकर करीब दस घंटे धरना देने के बाद प्रशासन ने उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का उल्लघंन ऑैर शांति भंग करने के आरोप में समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया है। माहौल गरमाने के बाद पुलिस को दो थाने की फोर्स और पीएसी बुलानी पड़ी। इस बाबत सीओ अंबिका राम ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो रही है। दोषियों के खिलाफ न्यायोचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ओछी राजनीति कर रहे पूर्व विधायक : राज्यमंत्री
इस बाबत राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि सपा के पूर्व विधायक ओछी राजनीति कर रहे हैं। हमलावर आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। उन्होंने ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा जमाया है। वह शौचालय के निर्माण को दबंगई से रोक चुके हैं। मेरे परिवार के लोगों के विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने का प्रयास किया। सपा के पूर्व विधायक के भाई-भतीजों के साथ यदि ऐसी अपराधिक घटना हुई होती तो शायद वह धरना नहीं देते। हमले में घायल युवकों की हालत नाजुक है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। गुंडागर्दी करने वाले भू-माफिया को सपा के पूर्व विधायक की शह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री के इशारे पर निर्दोष लोगों को फंसा रही पुलिस : खोखा सिंह
इस बाबत पूर्व विधायक खोखा सिंह ने कहा कि पुलिस राज्यमंत्री के इशारे पर निर्दोष लोगों को फंसा रही है। घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लॉक डाउन में दुकान बंद होने पर राज्यमंत्री के घर के लोगों ने जबरन दुकान पर गुंडागर्दी की। वह आए दिन चौराहे के दुकानदारों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जमींन हड़पने की नियत से वहां विवाद किया गया। मिठाई की दुकानदार को बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अंबरीष के नाम उस भूमि का पट्टा है। दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश है। राज्यमंत्री के परिवार के लोगों ने उन्हें मारापीटा और उल्टे पीड़ितों पर गंभीर धाराओं में झूठा केस दर्ज कराया गया। सपा यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed