फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ateacher beaten

Deoria News: प्रवक्ता को ठेकेदार समेत तीन ने पीटा, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 26 Feb 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 26 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
ateacher beaten
- खुखुंदू के परसिया मिश्र गांव का मामला
विज्ञापन

गांव में चल रहे निर्माणाधीन मकान से बलही, पटरा ले जाने को लेकर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र के रहने वाले एक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रवक्ता की गांव पर ही ठेकेदार ने पिटाई कर दी। गांव में चल रहे निर्माणाधीन मकान से बल्ली-पटरा ले जाने को लेकर विवाद हुआ। इसमें ठेकेदार, उसके बेटे समेत तीन लोगों ने मिलकर प्रवक्ता की पिटाई कर दी।
घायल होकर जब वह जमीन पर गिरे तो आसपास के लोग दौड़कर उनके पास पहुंचे। उधर, लोगों को आते देख ठेकेदार बेटे समेत तीनों को लेकर भाग निकला। प्रवक्ता की तहरीर पर पुलिस ठेकेदार समेत तीन लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र निवासी प्रवक्ता अमित कुमार मिश्रा शिवाजी इंटर कॉलेज खुखुंदू में हिंदी विषय के प्रवक्ता हैं। वह गांव पर एक नया मकान का निर्माण करा रहे हैं। उनका कहना है कि अबतक ठेकेदार को रुपये दे चुके हैं। जबकि मकान का काम बहुत ज्यादा अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि ठेकेदार शनिवार को मकान में लगे बल्ली और पटरा खोलने के लिए आया। बोला-गाड़ी आ रही है ले जाना है। प्रवक्ता ने कहा कि ठीक है बैठिए, हिसाब कर समझ लिया जाए। इतने पर ठेकेदार नाराज हो गया। कुछ ही देर में अपने बेटे समेत दो और को मौके पर बुला लिया और उलझने लगा। विरोध जताने पर तीनों हमलावर हो गए। तीनों ने मुझे मारपीट कर जमीन पर धकेल दिया।

यह देखकर आसपास के लोग दौड़े तब-तक तीनों बाइक से भाग निकले। प्रवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने सोन्हुला निवासी रामप्रीत, उसके बेटे समेत तीन के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed